लहर- लहर लहराया तिरंगा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उरबा में

मीलूपारा सुदूर वनांचल एवं पहाड़ी, कोयलांचल वनाच्छादित प्रकृति के गोद में स्थित मोरगापाठांचल के स्कूल शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल उरबा में 80 वीं स्वाधीनता दिवस के पावन अवसर पर मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में लहर- लहर लहराया तिरंगा झंडा”।

उल्लास मेगा चौपाल का हुआ आयोजन :- सचिव छत्तीसगढ़ शासन

स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर, नवा रायपुर, राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण रामगढ़ के निर्देशानुसार इस वर्ष 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आजादी के जश्न को साक्षरता के उल्लास के रूप में मनाया गया। इस दिवस साक्षरता को देशभक्ति से जोड़‌कर “उल्लास महा चौपाल” कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं गरिमामयी माहोल में मनाया गया । छ.ग. शासन द्वारा वर्ष 2026-27 में सम्पूर्ण छ.ग. को शत-प्रतिशत साक्षर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उल्लास का मूलमंत्र जन-जन साक्षर और कर्तव्य बोध है। इसका उद्देश्य 15 वर्ष से, अधिक उम्र के वयस्कों को सशक्त बनाना है, जिन्होंने स्कूली शिक्षा प्राप्त नहीं किया है ।
निकेतन वार मनमोहक साँस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति:-इस संस्था के चारों निकेतन, घासी हाऊस,

गहिरा हाऊस, सावित्री निकेतन एवं मिनिमाता निकेतन के नवोदित कलाकारो एवं प्रतिभावान छात्र छात्राओं के द्वारा अति रमणीय एवं मनमोहक सांस्कृति कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी गई जो की चारो छ.ग. संस्कृति, परम्परा, लोक कला एवं साक्षरता पर आधारित थी। इनकी प्रस्तुतियों को सभी गणमान्य अतिथियों द्वारा द्वारा सराहा गया।

प्रतिभावान नवोदित कलाकारों को सम्मानित किया गयाः-

संत गहिरा गुरुजी के नाम पर आधारित हाऊस गहिरा को प्रथम स्थान, छ.ग. के. प्रथम शिक्षिका नाम पर नामित निकेतन सावित्री को द्वितीय स्थान, हमारे राज्य प्रधम महिला सांसद के नाम से जाने वाली समूह मिनिमाता निकेतन को तृतीय स्थान तथा संत शिरोमणी गुरु घासीदास नाम आधारित समूह को चतुर्थ स्थान मिला। प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले समूहों को माननीम बी.डी.सी. महोदय श्रीमती कुन्ती सबल साम राठिया जी द्वारा 500-500 के रूपये से सम्मानित किया गया चतुर्थ स्थान प्राप्त काने वाले दल को कला एवं संस्कृति मैच शा.उ.मा विः उरबा द्वारा 500 रुपये के सप्रेम भेंट दी गई

विशिष्ट अतिथियों के मंच से आदरणीय श्री राम द‌याल पटेल जी द्वारा सभी कलाकारों को 600/ रुपये नगद देकर सम्मानित किये।

इस उल्लास महा चौपाल एवं स्वाधीनता दिवस के जश्न में सहभागिता करने वाले सभी छात्र छात्राओं को शाला प्रबंधन एवं विकास समिति उरबा की ओर से स्मृति चिन्ह भेट की गई।

इस उल्लास कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति:-

उल्लास महा चौपाल एवं आजादी के जश्न की पावन अवसर पर एस. एम. डी. सी अध्यक्ष सर्व श्री राम रतन राठिया जी, बी. डी सी माननीय श्रीमती कुन्ती सबल साम राठियाजी, सरपंच ग्राम पंचायत उरबा श्रीमती रामदुलारी राठिया जी, ग्राम गौतिया लाल सायराठिया जी, सदस्य श्री नरेश चंद्र राठिया जी। श्री रामसिंह राठिया जी, श्रीमती सुलोचना-राठिया जी, श्रीमती गीता चौहान श्रीमती अनिता राठिया श्रीमती रजनी यादव, श्री थान सिंह चौधरी श्री एल. पी. नायक जी. श्री पदुमलाल सिदार श्री भानु प्रताप राठिया जी, श्री खेमनिधि राठिया जी बिरेन्द्र साहू जी, गणमान्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों पालकों, अभिभावको, विद्वान स्टापगण, होनहार विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। साथ ही साथ
कार्यक्रम संचालन की दायित्व : —

श्रीमती रितु कमल पंडा मैडम जी, जो जि संस्कृत के विशेषज्ञ हैं, इनकी सुसंस्कृत एवं अति व्यवस्थित मंच संचालन की आइडिया ने सभी श्रोताओं एवं दर्शकों की दिल जीत लिया। आपकी सफल संचालन सराहना सर्व शालेय परिवार के सदस्यों ने की।

कार्यक्रम उपरान्त आभार प्रस्तुती की गई:

संस्था के वरिष्ठ एवं गणित विशेषज्ञ व्ययाता श्री शरद गुप्ता जी द्वारा सारगर्भित एवं सटीक आभार सर्व सम्मानीय सदस्यों’ सह शालेय परिवार के सदस्यों के सुप्रगट किये।

मिष्ठान वितरण के साथ हुई उल्लास सभा का समापन

अंत में परम्परागत शैली से इस पावन अवसर पर गरिमामयी उपस्थिति सुनिश्चित किये सभी सम्मानीय जनों को मिष्ठान सह प्रलाद वितरित किया गया। आज की जश्न की सफल। के लिए प्राचार्य उरबा ने सबको “बेटर लक नैक्स्ट” कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest