पंडित हरिहर प्रसाद शर्मा सहयोग एवं गुरुकुल इंग्लिश मीडियम, उच्चतर माध्यमिक विद्या मंदिर तमनार में हर्ष उल्लास के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

पंडित हरिहर प्रसाद शर्मा सहयोग एवं गुरुकुल इंग्लिश मीडियम, उच्चतर माध्यमिक विद्या मंदिर तमनार में हर्ष उल्लास के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्या मंदिर के अध्यक्ष श्री मुकुंद मुरारी पटनायक ने अपने कर कमलों से ध्वजारोहण किया। संस्था के नन्हें छात्र ध्वज के चारों ओर सैनिक के रूप में तैनात थे। विभिन्न प्रकार के सैनिकों एवं महापुरुषों, वीरांगनाओं, छत्तीसगढ़ महतारी एवं भारत माता के गणवेश में विद्यार्थी सज धज कर प्रांगण में उपस्थित थे। अत्यंत गरिमामयी वातावरण में तहसीलदार तमनार महोदय श्री एस पांडे साहब ने राज्यपाल के प्रतिनिधि के तौर पर अपनी उपस्थिति प्रदान की। विद्यालय के पांच छात्राओं एवं उनके पालकों को उन्होंने राज्य स्तर के सम्मान राज्यपाल पुरस्कार का प्रमाण पत्र प्रदान किया। संपूर्ण विकास खंड के लिए एक गौरव का विषय है की विद्यालय के लगभग 100 से ऊपर छात्र-छात्राओं ने अब तक राज्यपाल पुरस्कार अर्जित कर एक रिकॉर्ड बनाया है।

प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने हेतु कक्षा दसवीं एवं 12वीं बोर्ड में 90% से ऊपर अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को श्रीफल से सम्मानित किया गया। विद्यालय के सकारात्मक प्रयास में लगे विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए शिक्षण सहायक सामग्री का भी वितरण किया गया।

अध्यक्ष महोदय ने अपने आशीर्वचन में संस्था की नित नूतन प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त की। संस्था के प्रगति के सोपानों को उन्होंने सबके समक्ष पटल पर रखा और क्षेत्र के विकास में एक अग्रणी संस्था होने के लिए शुभकामना सबको धन्यवाद ज्ञापित किया। तहसीलदार श्री पांडे ने संस्था की गरिमा को समझते हुए अपने उद्बोधन में कहा यह एक श्रेष्ठ विद्यालय है। यहां से बच्चे बोर्ड की परीक्षाओं के साथ हर प्रकार के प्रतियोगी परीक्षाओं में अपना नाम रोशन कर रहे हैं। साथ ही शासकीय एवं सामाजिक प्रत्येक सकारात्मक गतिविधि में संस्थान की सक्रियता अत्यंत सराहनीय है। आज मुझे यह प्रत्यक्ष समझने का अवसर मिला। निश्चित तौर पर मैं आप सभी को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक विकास की अहम कड़ी के रूप में हमेशा सक्रिय रहने की शुभकामना देता हूं। एक विद्वान एवं संवेदनशील व्यक्तित्व को पाकर विद्यालय परिवार अत्यंत गौरवान्वित महसूस किया। इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी ग्राम के वरिष्ठ नागरिक गण श्री आर पी बेहरा, बी पी डनसेना, डी यादव, श्री एम चौधरी, एम पटेल, कैलाशिनी गुप्ता, विमला साहू जी, श्रीमती पटनायक जी, सी एन सिदार,जी राठिया के साथ अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित प्रबुद्ध जनों, अभिभावकों, शिक्षक शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों, सहयोगियों, मित्रों को प्राचार्य श्री वाई के शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामना व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest