झमाझम बारिश के बीच प्राथमिक शाला मिलूपारा में गूंजा देशभक्ति का जश्न, गीत संगीत से बच्चों ने बांधा समां

मिलूपारा । स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर तमनार ब्लॉक प्राथमिक शाला मिलूपारा में झमाझम बारिश के बीच भी देशभक्ति और उत्साह का रंग फीका नहीं पड़ा। 15 अगस्त को आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्यार्थियों ने पूरे जोश और उमंग के साथ हिस्सा लिया।

समारोह के दौरान कृति राम सिदार ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। तिरंगा फहराते ही परिसर में देशभक्ति का माहौल छा गया और उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस की भावना को आत्मसात किया।

बारिश के बावजूद स्कूल परिसर में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों, शिक्षकों और अतिथियों का मन मोह लिया।

बारिश बनी गवाह, तिरंगे के नीचे दिखा बच्चों का जुनून!
झमाझम बारिश के बीच भी कार्यक्रम में बच्चों और शिक्षकों का उत्साह कम नहीं हुआ। देशभक्ति गीतों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और बच्चों की मनमोहक गतिविधियों से पूरा स्कूल परिसर उत्सव के रंग में रंगा नजर आया।

विद्यालय परिवार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को देश के स्वतंत्रता संग्राम, वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों का संदेश दिया। कार्यक्रम ने बच्चों में देशभक्ति, एकता और राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत किया।

तिरंगा लहराया, बारिश बरसी और देशभक्ति के रंग में रंग गया प्राथमिक विद्यालय का पूरा परिसर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest