आदर्श ग्राम्य भारती विद्यामंदिर हाई स्कूल, मिलूपारा
तमनार, रायगढ़। ग्राम्य भारती शिक्षण
एवं शोध संस्थान, तमनार, जिला-रायगढ़ (छ.ग.) द्वारा आयोजित केंन्द्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026 का आयोजन आगामी दिनांक 15.10.2026 गुरुवार को प्रातः 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक किया आदर्श ग्राम्य भारती विद्यामंदिर हाई स्कूल, मिलूपारा में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का मुख्य उदेश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, टीम भावना और सर्वागीण विकास को प्रोत्साहित करना है।
संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रतियोगिता में संस्थान से जुड़े विभिन्न शैक्षणिक इकाइयों के छात्र-छात्राएँ भाग लेंगे। प्रतियोगिता में विभिन्न खेल विधाओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें खो-खो, कबड्डी, खेल शामिल हैं।
आयोजन समिति के अनुसार, प्रतिभागियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए उचित प्रबंध किए गए हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभउद्घाटन समारोह के साथ होगा, जिसमें संस्थान के संरक्षक, प्राचार्यगण, शिक्षकगण तथा विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रहेगी।
संस्थान के सचिव ने कहा कि खेल सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि मानसिक दृढ़ता, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच के विकास में भी सहायक होते हैं। इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा को मंच मिलेगा और उन्हें अपनी क्षमताओं को निखारने का अवसर मिलेगा।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए संस्थान के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ, कर्मचारीगण और स्वयंसेवक पूरी निष्ठा से तैयारी में जुटे हुए हैं। आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागियों से समय पर पहुँचने और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है।
स्थानीय ग्रामीणों एवं अभिभावकों ने भी इस आयोजन को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की है। उनका कहना है कि ऐसे आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिलता है और उनमें आत्मविश्वास का विकास होता है।
ग्राम्य भारती शिक्षण एवं शोध संस्थान ने सभी से इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने की अपील की है।
कार्यक्रम अध्यक्षता
श्रीमान लक्षपति करंज जी एवं श्रीमान सीताराम चौधरी जी
आयोजक
ग्राम भारती शिक्षण एवं शोध संस्थान तमनार, जिला-रायगढ़ (छ.ग.)

EDITOR VS KHABAR
