पड़ीगांव। ग्राम पंचायत पड़ीगांव में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आशीर्वाद दीया कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं सामाजिक सहभागिता के साथ किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सेवा, सहयोग एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजयुमो महामंत्री नरेश राठिया, ग्राम पंचायत सरपंच सुभद्रा राठिया, उपसरपंच उषाकिरण राठिया, पूर्व सरपंच फकीर प्रसाद राठिया, पंच एवं ग्राम गौटिया चन्द्रिका साहू, शिवलाल साहू, डिग्री साहू, सचिव उमती चौहान रोजगार सहायक सत्यवती राठिया सहित पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने मिलकर सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्य को आगे बढ़ाने तथा ग्राम में आपसी सहयोग एवं सहभागिता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता से वातावरण सौहार्दपूर्ण एवं प्रेरणादायी बना रहा।
ग्राम पंचायत पड़ीगांव में आयोजित यह कार्यक्रम सेवा, सामाजिक एकजुटता और जनभागीदारी की भावना का सुंदर उदाहरण रहा।

EDITOR VS KHABAR
