भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती 25 दिसम्बर को मिलूपारा अटल चौक में श्रद्धा, सम्मान और गरिमा के साथ मनाई गई।

छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता, युगपुरुष राजनेता एवं देश को विकास की नई दिशा देने वाले अनेक ऐतिहासिक योजनाओं के सूत्रधार भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती 25 दिसम्बर को मिलूपारा अटल चौक में श्रद्धा, सम्मान और गरिमा के साथ मनाई गई। अटलजी के जन्म शताब्दी वर्ष को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा “अटल निर्माण वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है,



इसी क्रम में मिलूपारा स्थित अटल चौक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मिलूपारा उपसरपंच सीताराम चौधरी ने भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की छाया चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अटलजी को छत्तीसगढ़ राज्य का शिल्पकार बताते हुए कहा कि उनका दूरदर्शी नेतृत्व, राष्ट्र के प्रति समर्पण और मानवीय संवेदना आज भी जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
वहीं कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत मिलूपारा अटल चौक  में। इस अवसर पर भाजपा के जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।‌ वहीं सभी ने अटलजी के विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest