देश सेवा का सपना देखने वाले तमनार ब्लाक के भरत भगत ग्राम पंचायत लालपुर सड़क ने भारतीय सेना प्रतिष्ठित अग्निवीर भर्ती कार्यक्रम में चयनित हो कर क्षेत्र का नाम रोशन किया गृह ग्राम लालपुर पहुंचने पर बाजे गाजे के साथ स्वागत किया गया

भरत एक साधारण परिवार से आते हैं।उनके पिता चमार सिंह भगत एक साधारण किसान हैं और माता गृहिणी हैं। परिवार में कुल छः सदस्य हैं । दादा देशी राम भगत ,दादी दिलमती भगत ,छोटा भाई शत्रुघन भगत हैं।
भरत भगत के अग्निवीर में चयन होने से इस क्षेत्र की जनता की गौरव की बात है ।आदिवासी अंचल से निकल कर भारत मां सर जमी पर देश की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है । इस खुशी के पल को लेकर क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर है । क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा श्रोत हैं ।समाज के लिए और आस पास के युवाओं के लिए आइडल बन गया भरत भगत


भरत भगत शुरू से ही मेघावी छात्र हैं और अपनी शुरुवाती शिक्षा मिलूपारा के निजी स्कूल में हुआ है आदर्श ग्राम्य भारती विद्या मंदिर मिलूपारा में प्राथमिक और माध्यमिक पढ़ाई किया और बाकी पढ़ाई तमनार के आदर्श ग्राम्य भारती विद्या मंदिर तमनार हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री तमनार में हुआ है ।

EDITOR VS KHABAR
