रायगढ़। जिले के तमनार क्षेत्र के विकास और बेहतर आवागमन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। पुंजीपथरा–तमनार मार्ग के 10 किलोमीटर हिस्से को फोरलेन सड़क के रूप में विकसित करने के लिए ₹46.43 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए भाजपा जिला महामंत्री जतिन कुमार साव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।
जतिन कुमार साव ने कहा कि पुंजीपथरा–तमनार मार्ग क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण सड़क है। इस मार्ग के फोरलेन में उन्नयन से क्षेत्र में आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुगम और सुरक्षित होगा। साथ ही औद्योगिक गतिविधियों, व्यापार, रोजगार तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि विष्णु देव साय सरकार विकास को प्राथमिकता देते हुए सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर लगातार काम कर रही है। पुंजीपथरा–तमनार मार्ग के फोरलेन निर्माण की स्वीकृति इसी विकासोन्मुख सोच का परिणाम है।
जतिन कुमार साव ने कहा कि “विकास की राजनीति ही क्षेत्र की प्रगति का आधार है।” सरकार द्वारा क्षेत्र की आवश्यकता और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए लिए जा रहे निर्णयों से रायगढ़ जिले के विकास को नई दिशा मिल रही है। उन्होंने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी तथा शासन-प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में रायगढ़ और तमनार क्षेत्र में विकास के कार्य और अधिक गति से आगे बढ़ेंगे।
उन्होंने विश्वास जताया कि फोरलेन सड़क के निर्माण से क्षेत्रीय आवागमन सुगम होगा, व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और तमनार-पुंजीपथरा क्षेत्र के समग्र विकास को नई रफ्तार मिलेगी।

EDITOR VS KHABAR
