“धरोहर” शैक्षणिक कार्यक्रम  2025-26

“धरोहर” शैक्षणिक कार्यक्रम  2025-26
————————————————-
संयुक्त संचालक शिक्षा, संभाग बिलासपुर श्री आर पी आदित्य जी  के निर्देशन, श्री जे पी पुष्प डायरेक्टर डाइट पेंड्रा के मार्गदर्शन और आप सबके सकारात्मक सहयोग से “राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020” के विजन और मिशन पर आधारित, समग्र शिक्षा को साकार करने FLN और ECCE पद्धति के बेहतर क्रियान्वयन हेतु साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच का आगाज राष्ट्रीय स्तर की प्रशिक्षण संस्थान डाइट पेंड्रा में पंडित हरिहर प्रसाद शर्मा सहयोग उच्चतर माध्यमिक विद्या मंदिर तमनार, शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी स्कूल जैजैपुर, संस्कार पब्लिक स्कूल जैजैपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिप्टी डायरेक्टर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल श्रीमान् अजांबर सिंह नेताम, विशिष्ट अतिथि एवं बोर्ड सदस्य श्री चंद्रकांत तिवारी माध्यमिक शिक्षा मंडल, राष्ट्रीय स्तर के कवि, जीपीएम जिला के वरिष्ठ समाजसेवियों, शिक्षाविदों, बुद्धिजीवियों एवं अधिकारी गणों की गौरवमयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की भाषा, संस्कृति, कला, कौशल एवं इनके माध्यम से बच्चों तक पहुंच बनाकर हमारी धरोहरों का संरक्षण संवर्धन कऱने सबका  आह्वान किया गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में इनका समावेश कर शिक्षा को सुदृढ़, बहु आयामी और समग्र बनाने जबरदस्त प्रदर्शन इस मंच द्वारा किया गया। विभिन्न विधाओं के विशेषज्ञों ने इसे इसे रुचिकर, प्रभावशाली और सार्थक बनाने के उपाय, सुझाव और क्रियान्वयन पर बल दिये। अत्यंत ज्ञानवर्धक, दूरदर्शिता पूर्ण तथ्यों को एक सूत्र में पिरोने का श्रेय श्री जे पी पुष्प सर प्राचार्य डाइट पेंड्रा को जाता है। उनका यह प्रयास एक मील का पत्थर साबित हुआ है और होता रहेगा।
ज्ञातव्य है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 केंद्र सरकार द्वारा संपूर्ण भारत में लागू कर दी गई है। बावजूद इसके 5 वर्ष बीत जाने के उपरांत भी आज लोगों तक इसकी समझ नहीं पहुंच पाई है। आज ऐसे जागरूक मंचों और संस्थाओं के माध्यम से धरातल पर इसको साकार करने की कवायद अत्यंत महत्वपूर्ण है। मेरा मानना है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 भारत की मौलिक पहचान को जीवंत कर एवं हमारी संस्कृति और सभ्यता के संरक्षण के साथ भारत के विश्व गुरु बनने की दिशा में युग परिवर्तनकारी साबित होने जा रही है।
ऐसी परिस्थितियों में एक भारतीय होने के नाते हमें इसका पुरजोर समर्थन कर जन-जन के स्मृति पटल पर इसे रेखांकित करना होगा। आप सभी से हम यही अपेक्षा करते हैं। भविष्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्यों को ध्यान में रखकर, भावी पीढ़ी को तराशने का प्रयास किया जाना श्रेयस्कर होगा।
अंत में इस कार्यक्रम को सफल बनाने उपस्थित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र- छात्राओं,मित्रों एवं सहयोगियों,मीडिया कर्मियों, के साथ डाइट पेंड्रा के सभी सेवाभावी कर्मचारी साथियों को हम सादर धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।🙏
जय हिंद, जय भारत, जय छत्तीसगढ़।
आपका अपना साथी– योगेश शर्मा,
प्राचार्य एवं  संचालक पं. हरिहर प्रसाद शर्मा सहयोग उच्चतर माध्यमिक विद्या मंदिर तमनार जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest