जतिन्द्र कुमार साव जिला महामंत्री भाजपा रायगढ़ ने लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात पर जताया आभार
तमनार। लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए तमनार–मीलूपारा–कुंजारा–उरबा–लैलूंगा मार्ग के निर्माण के लिए ₹74 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस स्वीकृति से क्षेत्र में करीब 23.20 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण होगा, जिससे लंबे समय से चली आ रही क्षेत्रवासियों की सड़क एवं बेहतर आवागमन की मांग पूरी होने की उम्मीद है।
इस महत्वपूर्ण विकास कार्य के लिए भाजपा जिला महामंत्री रायगढ़ जतिन्द्र कुमार साव ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्वीकृति क्षेत्र के विकास के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। सड़क निर्माण से तमनार से लैलूंगा तक आवागमन और कनेक्टिविटी बेहतर होगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
जतिन्द्र कुमार साव ने कहा कि जनता की मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों को प्राथमिकता देना भाजपा सरकार की विकास नीति का प्रमुख हिस्सा है। लंबे समय से लंबित सड़क निर्माण की मांग पूरी होने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार तथा रोजगार जैसी गतिविधियों को भी गति मिलेगी।
उन्होंने इस ऐतिहासिक सौगात के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं माननीय वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी जी के प्रति हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से रायगढ़ जिले सहित ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास को लगातार गति मिल रही है।
जतिन्द्र कुमार साव ने कहा कि यह सड़क केवल आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की नई राह साबित होगी। बेहतर सड़क और कनेक्टिविटी से लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी तथा जनता के सपनों को साकार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

EDITOR VS KHABAR
