तमनार। स्थानीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, तमनार क्षेत्र के हमीरपुर बॉर्डर स्थित आबकारी चेकपोस्ट पर आबकारी विभाग की टीम ने एक युवक को 1 किलो 200 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई नियमित जांच के दौरान की गई, जब संदिग्ध युवक की तलाशी लेने पर प्रतिबंधित पदार्थ बरामद हुआ।
आबकारी विभाग ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही हेतु रायगढ़ आबकारी कार्यालय भेज दिया है। विभागीय अधिकारियों द्वारा मामले की जांच जारी है, साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी मादक पदार्थ की तस्करी में संलिप्त है या केवल परिवहन कर रहा था।

EDITOR VS KHABAR
