अंबुजा फाउंडेशन के द्वारा 8 स्कूलों में बाल दिवस मनाया गया और नेवता भोज भी कराया गया

सफलता उनको नहीं मिलती जिनकी हौसलों में जान होती है।
सफलता उनको मिलती है जिनकी हौसलों में उड़ान होती है।।

अम्बुजा फाउन्डेशन द्वारा 08 स्कूलो मे बाल दिवस मनाया गया जिममे बच्चो के सर्वांगीण विकास के लिए सभी स्कूलो में निबंध प्रतियोगिता, पेंटिंग, रगोली, खेल-कुद प्रतियोगिता, डांस / गीत कार्यक्रम का आयोजन किए गया।

14 नवम्बर को दुनिया भर में बाल दिवस’ मनाया जाता है, भारत में प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन 14 नम्बर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है, ‘बाल दिवस बच्चों को समर्पित भारत का एक राष्ट्रीय त्यौहार है ।इस दिन बच्चो कीखुशियों
, अधिकारो और उनके  उज्जवल भविष्य के लिए मनाया जाता है। चाचा नेहरू की याद में भारत हर साल  14 नवंबर को ‘बाल दिवस’ मनाता है, पंडित नेहरू का मानना था कि देश के विकास का आधार बच्चो पर आधारित होता है। इसलिए अम्बुजा  फाउंडेशन द्वारा 08 स्कूलो में रिडिंग व फीजिकल प्रमोसन  पर कार्य किया जाता है हर वर्ष 14 नवम्बर, बाल दिवस को सभा स्कूलो में यह दिन बड़े हर्षोल्लास के साथ, मनाया जाता है जिसमे बच्चो की खुशी और उनके मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए सभी स्कूल मे विभिन्न गतिविधियां करई गई जिसमें निबंध प्रतियोगिता, पेंटिंग, रंगोली प्रतियोगिता बच्चो का खेल  कूद प्रतियोगिता डांस,गीत, कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें 178  बच्चे भाग  लिए। आज के दिन सभी स्कूलो मे न्योता भोज भी दिया गया अम्बुजा फाउंडेशन  के द्वारा

बच्चों का यह दिन खास बनाने के लिए सभी के सहयोग से बाल दिवस मनाया गया, आज के दिन उनको खुश रखना ही हमारा मूल उद्देश्य होना चाहिए।

अच्छा और सफल  इंसान बनने की प्रेरणा दी गई, पंडित नेहरू बच्चों से बहुत ज्यादा प्रेम करते थे और बच्चे भी उन्हे चाचा नेहरू के नाम से पुकारते थे, आज के दिन बच्चों को खुश रखना चाहिए। सभी बच्चों को संदेश दिया गया- आप हमेशा अपने सपनों को जिएं, ईमानदारी और मेहनत से आगे बढ़े, और सबसे महत्वपूर्ण बात, एक अच्छे इंसान बनने का प्रयास करें, यहीं चाचा नेहरू का संदेश था। यही हम सभी का उद्देश्य होना चाहिए और हम अध्यापिकाएं और अध्यापकगणों ने आप बच्चों को गीली मिट्टी की तरह संवारा, सजाया जिसमे प्यार, दुलार और विद्या का मिश्रण किया, आपमें अनुशासन का समावेश कर सुन्दर आकृति बनाई और हर तरह की शिक्षा का सुन्दर आवरण पहनाया, हमें पता है आप बच्चे बेहद समझदार है, होशियार है, और अपने कर्तव्यों के प्रति   पूर्ण ईमानदार और जिम्मेदार भी हैं ।जीवन में सफलता के लिए सिर्फ किताबी ज्ञान काफी नहीं है।आगे की चुनौतीयो को  देख कर कभी न घबराना, आपमे  हर काबिलियत   है। खुद पर ये भरोसा रखना  है।बाल दिवस की आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest