ग्राम पंचायत पडिगांव में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन, महिलाओं को दी गई सशक्तिकरण व सुरक्षा की जानकारी

ग्राम पंचायत पडिगांव में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन, महिलाओं को दी गई सशक्तिकरण व सुरक्षा की जानकारी

पडिगांव, तमनार – ग्राम पंचायत पडिगांव में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें थाना तमनार से सहायक उपनिरीक्षक नरसिंह नाथ यादव एवं महिला आरक्षक सीमा लकड़ा उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को महिला सशक्तिकरण, महिला संबंधी अपराधों से बचाव एवं ऑनलाइन ठगी से सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने साइबर अपराधों से बचने के लिए सतर्कता बरतने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने और संदिग्ध कॉल्स से बचने की सलाह दी।



इस अवसर पर महिलाओं ने अपनी समस्याएं और अनुभव साझा किए, वहीं पुलिस विभाग ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने और कानूनी अधिकारों की जानकारी रखने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच सुभद्रा राठिया, रोजगार सहायक सत्यवती राठिया, तथा पंचगण किरण साहू, उषा किरण, हिरा चौहान, कमला राठिया, गणेशी राठिया, पद्मिनी राठिया सहित अन्य महिला ग्रामीण उपस्थित रहीं।

इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें अपने अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest