मिलूपारा: आदर्श ग्रामीण भारती विद्या मंदिर, मिलूपारा के हिंदी माध्यम कक्षा 9वीं और 10वीं तथा अंग्रेजी माध्यम की 5वीं कक्षा के छात्रों के लिए केलो डेम में वनभोज का आयोजन किया गया।
इस विशेष आयोजन का उद्देश्य बच्चों को प्राकृतिक वातावरण के करीब लाना और उनके मानसिक एवं शारीरिक विकास में सहायक गतिविधियों को बढ़ावा देना था। विद्यालय के शिक्षकों और स्टाफ की देखरेख में बच्चों ने मनोरंजक खेलों में हिस्सा लिया और प्रकृति की सुंदरता का आनंद उठाया।

वनभोज के दौरान छात्रों को केलो डेम की विशेषताओं और वहां के प्राकृतिक सौंदर्य के बारे में जानकारी दी गई। शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के महत्व पर जोर दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा, “ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। यह बच्चों में टीम वर्क, आत्मनिर्भरता और प्रकृति के प्रति प्रेम की भावना विकसित करता है।”
शाला विकास समिति सदस्य बहादुर सिदार ने इस पहल की सराहना की और सभी का धन्यवाद किया। प्रधानाचार्य ने भी आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक भोज और मनोरंजन गतिविधियों के साथ हुआ। बच्चों ने इसे एक यादगार अनुभव बताया।

EDITOR VS KHABAR