रायगढ़, तमनार ब्लॉक: हमीरपुर के वैष्णव पुरम महिमा नगर में 21 जनवरी 2025 से 23 जनवरी 2025 तक तीन दिवसीय वृहद विश्व शांति ब्रह्म यज्ञ और महिमा बाल्य लीला का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सीमा पर स्थित इस पवित्र स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है।

कार्यक्रम का शुभारंभ 21 जनवरी को भव्य कलश यात्रा से होगा। इस यात्रा में हजारों महिलाएं और श्रद्धालु सम्मिलित होंगे। यात्रा के स्वागत में पारंपरिक कर्मा नृत्य का आयोजन किया जाएगा, जो पूरे क्षेत्र को भक्ति और सांस्कृतिक उल्लास से भर देगा।
इसके साथ ही ब्रह्म दर्शन, भजन, घृत आहुति, बाल भोग, सत्संग, रामायण कथा प्रवचन, और भजन-कीर्तन जैसे आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम मेले का प्रमुख आकर्षण रहेंगे।
इस वर्ष वृहद मेला अपने 19वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। पूज्य पाद ब्रह्म वधुत बाबा जी और विरेंद्र कुमार बाबा जी के मार्गदर्शन में यह पवित्र यज्ञ और आयोजन संपन्न होगा। छत्तीसगढ़ और ओडिशा से लाखों श्रद्धालु इस मेले में भाग लेंगे और बाबा जी के दर्शन कर विश्व शांति की प्रार्थना करेंगे।
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे इस आयोजन में भाग लेकर इसे सफल बनाएं और धर्म, भक्ति व सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाएं।

EDITOR VS KHABAR