तमनार — छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन और तीव्र विकास के संकल्प को जमीन पर उतारते हुए माननीय वित्त मंत्री ओम प्रकाश चौधरी जी द्वारा पूर्व में की गई घोषणाएँ अब तेजी से मूर्त रूप लेने लगी हैं। तमनार क्षेत्र में कुछ माह पूर्व घोषित विकास कार्य न केवल स्वीकृत हुए, बल्कि टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर अब धरातल पर दिखाई देने लगे हैं।

इसी कड़ी में आज क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में तीन महत्वपूर्ण विकास कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया गया—
- बरकसपाली से पतरापाली तक सड़क निर्माण कार्य
- कचकोबा हाई स्कूल भवन निर्माण
- समकेरा से गौरबहरी तक पक्की सड़क निर्माण कार्य
इन कार्यों के शुभारंभ अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्श्री रमेश बेहरा जी, बंसीधर चौधरी, जिला महामंत्री जतिन साव जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री जागेश्वर जी, उपाध्यक्ष गायत्री बेहरा जी, सभी जनपद सदस्य, सरपंच गण, संगठन के अध्यक्ष स्वरूप पटनायक जी, सरोज बेहरा जी सहित संगठन की पूरी टीम उपस्थित रही।

स्थानीय प्रतिनिधियों ने कहा कि ये विकास कार्य तमनार क्षेत्र के बदलाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और यह सिद्ध करते हैं कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी विकास को लेकर संजीदा और प्रतिबद्ध हैं। उनके प्रयासों से तमनार में लंबे समय से प्रतीक्षित कार्य अब धरातल पर दिखने लगे हैं।


क्षेत्रवासियों ने इस अवसर पर माननीय वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के प्रति आभार व्यक्त किया।

EDITOR VS KHABAR
