4 दिसंबर से 7 दिसंबर तक गायत्री महायज्ञ प्राण प्रतिष्ठा एवं संगीत मय पवन प्रज्ञा पुराण कथा मिलूपारा में कलश यात्रा दोपहर 3 बजे से 4 दिसंबर को

नवनिर्मित गायत्री मंदिर मिलूपारा में आज 4 दिसंबर को होगा कलश यात्रा दोपहर 3 बजे से मिलूपारा
यज्ञ स्थल की तैयारी जोरो शोर से
नवनिर्मित गायत्री मंदिर मिलूपारा पर 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ प्राण प्रतिष्ठा एवं संगीत  मय पवन प्रज्ञा पुराण कथा
पर्यावरण संरक्षण विद्या विस्तार संस्कार महोत्सव आत्मीय भाई बहनों

मिलूपारा। मां गायत्री की प्रेरणा व वेद मूर्ति तपोनिष्ठ पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा की सूक्ष्म संरक्षण में 24 कुंडली गायत्री महायज्ञ एवं मां गायत्री की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रहा हैं। सृष्टि के पोषण एवं सुरक्षा एवं पर्यावरण के लिए यज्ञ का महत्व सर्वविदित है ।हमारी संस्कृति में कहा गया है यज्ञोवै में देवात्मा गायत्री एवं यज्ञ के सामूहिक अभ्यर्थना से ही समाज की सद्बुद्धि एवं सद्कर्म का विकास होकर सबका कल्याण संभव है।
युग संधि किस बेला में अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के आधार पर संभव है कि दैविक शक्ति गायत्री प्रज्ञावतार यानी सद्बुद्धि के रूप में अवतरित हो गई है
इस समय युग की निर्माण की भूमिका में अति विशिष्ट है दैविक कृपा के साथ मानवीय प्रायस की भी आवश्यकता है अतः ऋषियों द्वारा दी गई सनातन धर्म की संस्कृति एवं संस्कार परंपरा को पुनः जागृत करने हेतु अखिल विश्व गायत्री परिवार आप सभी का आह्वान करता है एवं समाज और राष्ट्र को ऊंचा उठाने दैविक प्रयोजन में अपना सक्रिय योगदान देकर श्रेय व पुण्य की भागीदार बने ।

यज्ञीय कार्यक्रम किस प्रकार से है
4 दिसंबर 2024 बुधवार मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष तृतीय को मंगल कलश यात्रा दोपहर 3:00 से गायत्री मंदिर मिलूपारा से यज्ञ स्थल तक
संगीत, प्रवचन ,आरती संध्या 6 से 7:30 बजे तक
5 दिसंबर को सामूहिक जप,ध्यान , प्रज्ञा योग प्रातः 6:00 से 7:30 तक,देव आवाहन एवं गायत्री महायज्ञ विविध संस्कार प्रातः 8:00 बजे से 11:00 बजे तक गोष्ठी,
अपराह्न 3:00 बजे से 4:00 बजे कार्यकर्ता गोष्ठी,
शाम 4:00 से 8:00 बजे युग संगीत ,प्रज्ञा पुराण
6 दिसंबर 2024 शुक्रवार प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में गायत्री मां की प्राण प्रतिष्ठा प्रातः 8:00 बजे से 1:00 तक यज्ञ एवं विभिन्न संस्कार सायं प्रज्ञा पुराण युग संगीत दीप महायज्ञ 4:00 बजे से 8:00 बजे तक

7 दिसंबर 2024 शनिवार प्रातः 6:00 बजे से 7:30 बजे तक सामूहिक जप ध्यान ,प्रज्ञा योग 8:00 बजे से 1:00 बजे तक गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार यज्ञ की पूर्णाहुति शांति अभिसिंचन देव विदाई ,टोली विदाई।

इस पंडाल में सभी संस्कार निशुल्क किया जाएगा कार्यक्रम में सभी लोग भाग ले सकते हैं
संस्कार — गर्भ संस्कार ,नामकरण संस्कार, , अन्नप्रसन्न,मुंडन संस्कार विद्यारंभ संस्कार, यज्ञोपवीत संस्कार ,
विवाह संस्कार, जन्म दिवस एवं विवाह दिवस संस्कार कराए जाएंगे।

यह सभी कार्यक्रम अखिल विश्व गायत्री परिवार मिलूपारा विकासखंड तमनार जिला रायगढ़ के द्वारा कराया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest