वेतन संबंधी समस्या का निराकरण के लिए रेलवे पेट्रोलिंगऔर ट्रेलिमेन ने किया हड़ताल

वेतन सम्बन्धी समस्या का निराकरण करने के लिए रेल्वे पेट्रोलिंग, ट्रालीमेन और गैंगमेन ने किया हड़ताल

रायगढ़। तमनार क्षेत्र के गोढ़ी कसडोल रेल्वे केबिन के सामने ए.जी.आर.एनटीपीसी लारा परियोजना के नाम मांग पत्र सौंप कर पेट्रोलिंगमैन , ट्रालीमैन और गैंगमेन ने वेतन सम्बन्धी समस्या का निराकरण करने के हड़ताल कर प्रदर्शन किया। मांग पत्र में उन्होंने निवेदन किया है कि हम सभी पेट्रोलिंग एवं गैंगमेन 0-46 कि.मी. एन.टी. पी. सी. से. है पिछले दो वर्ष से तिलाईपाली रेल लाइन परियोजना में कार्यरत है वर्षों से हम सभी अपना कार्य जिम्मेदारीपूर्वक करते आ रहे हैं पिछले कुछ माह से हमारे वेतन में पारदर्शिता नहीं हो रहा है समय पर वेतन नहीं आ रहा है और न ही वेतन सही रेट में दिया जा रहा है जब वे संबंधित अधिकारी से सम्पर्क करने की कोशिश करते है तो अधिकारी कॉल ही नहीं उठाते है किसी प्रकार से जवाब भी नहीं देते है। उपरोक्त समस्याओं का निराकरण कराने के लिए पेट्रोलिंग, गैंगमेन और ट्रॉलीमेन प्रयासरत हैं।
हमारी उक्त समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण करने का कष्ट करें लिखकर वे निम्न बिंदुओं पर मांग कर रहे हैं..

1.पेमेंट निर्धारित समय में महीने के पहले तारीख को मिलना चाहिए 2. अर्ध कुशल से कुशल किया जाए 3. सैलेरी स्लिप दिया जाए 4. उन्हें अपने अधिकारों से अवगत कराया जाए 5. एम.जी.आर. की तरफ से आई.डी. कार्ड दिया जाए 6. वेतन में पारदर्शिता 7. केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित रेट में पेमेन्ट 8. ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर परिवार के किसी एक सदस्य को नौकरी एवं मुआवजा 9. हमें (ग्रेड C से B ग्रेड में शामिल किया जाए 10. ड्यूटी के दौरान एरिया सुपरवाईजर एवं प्रोजेक्ट मैनेजर फोन रिसीव करें 11. अगर ग्रेड में बढ़ोत्तरी नहीं हो सकता तो सेमी स्किल से स्किल किया जाए 12. म्यूच्यूअल सुविधा प्रदान किया जाए
उक्त मांगों को रखते हुए उन्होंने बताया है की 26 गैंग मेन का वेतन 2 महीनों से नहीं मिला है, उन्हे शंका है की ठेकेदार और अधिकारीयों द्वारा सांठ गांठ कर उन्हें वेतन कम दिया जा रहा है।

बहरहाल अधिकारीयों द्वारा उन्हें वेतन संबंधी समस्या के निराकरण के लिए 19 तारीख तक समय दिया गया है। 19 नवंबर तक निराकरण नहीं होने की स्थिति में वे बड़े आंदोलन के मूड में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest