शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उरबा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

मिलूपारा । विकासखंड तमनार के संकुल उरबा में अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उरबा में 16 जून को शाला प्रवेश उत्सव बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में माँ सरस्वती की छाया चित्र पर पूजा अर्चना की उसके पश्चात  नवप्रवेशी विद्यार्थियों का पारंपरिक एवं सम्मानजनक तरीके से स्वागत किया गया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच श्रीमती राम दुलारी राठिया ,ग्राम पटेल रहे। इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
प्रार्थना सभा के दौरान कक्षा 9वी के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का अतिथियों एवं शाला परिवार द्वारा तिलक-चंदन लगाकर, पुष्पगुच्छ दे कर आत्मीय स्वागत किया गया तथा उन्हें विद्यालय में प्रवेश दिलाया गया। इसके पश्चात आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों के करकमलों से विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।


विद्यालय परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और आनंद का माहौल बना रहा। अंत में सभी विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनों को मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
इन सब की उपस्थिति गरिमामयी रही


शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री राम रतन राठिया जी, ग्राम पंचायत उरबा के सरपंच महोद‌या श्रीमती रामदुलारी राठिया जी, ग्राम गोटीया श्री लालसाय राठिया जी, शाला प्रबंधन समिति सदस्य श्री रामसिंह राठिया जी, खेमानिधि राठिया जी, श्री सत्यानंद राठिया जी से धनीराम राठिया जी, ग्राम मीलूपारा से उपस्थित पालकगण, ग्राम हिंकर पेलमा, सेमिजोर, हल्दीझरिया, पोटेबिरनी, जरीडीह ,दर्रीपारा से अभिभावको एवं पालों की गरिमामयी उपस्थिति रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest