तमनार मंडल में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग उत्साहपूर्वक सम्पन्न

तमनार मंडल में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग उत्साहपूर्वक सम्पन्न
भारतीय जनता पार्टी जिला रायगढ़ (छ.ग.) के तमनार मंडल द्वारा आयोजित द्विदिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन 30 मार्च 2026 को साहू सदन , तमनार में अत्यंत सुव्यवस्थित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण वर्ग में मंडल के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों की सक्रिय, अनुशासित और प्रेरणादायी भागीदारी देखने को मिली।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के आगमन, दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् के साथ हुआ। उद्घाटन सत्र में संगठन के इतिहास, विकास एवं कार्यपद्धति पर विस्तार से चर्चा की गई। विभिन्न सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ता प्रबंधन, विचारिक अधिष्ठान एवं आगामी कार्यक्रमों की रणनीति के बारे में मार्गदर्शन दिया गया।


प्रशिक्षण वर्ग में अनुभवी वक्ताओं द्वारा कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर कार्य करने की प्रेरणा दी गई। साथ ही, सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। सोशल मीडिया के उपयोग, सरल संवाद एवं जनसंपर्क के महत्व को भी विस्तार से समझाया गया।
दूसरे दिन योग, प्रार्थना एवं जागरण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसके बाद विभिन्न विषयों पर सत्र आयोजित किए गए। कार्यकर्ताओं को टीमवर्क, अनुशासन एवं समर्पण की भावना के साथ संगठन को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया।
समापन
कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं अतिथियों का सम्मान किया गया तथा प्रशिक्षण में सहभागिता करने वाले कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। समापन सत्र में संगठन की मजबूती, सेवा भाव और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया गया। अंत में आभार प्रदर्शन के साथ यह प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ, जिसने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, उत्साह और संगठन के प्रति समर्पण की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest