पंडित हरिहर प्रसाद शर्मा गुरुकुल इंग्लिश मीडियम स्कूल तमनार का प्रतिभाशाली छात्र रजत कुमार का चयन, 46 वीं रेंक पर जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश प्रतियोगी-परीक्षा 2025-26 द्वारा हुआ है। यह गौरव का विषय है। सहज,सरल व सामान्य परिवार आर टी ई के छात्र रजत साहू को, इस सफलता के लिए आज एक्टिविटी हाल सहयोग विद्या मंदिर में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं, बच्चों की उपस्थिति में तिलक रोली लगाकर, उत्साह पूर्ण वातावरण में बधाई व शुभकामना दी गई। उनके माता-पिता को श्रीफल से सम्मानित किया गया। साथ ही इस सफलता के लिए सभी मार्गदर्शक शिक्षक शिक्षिकाओं, सहयोगी अभिभावकों को शिक्षाविद् संचालक श्री वाई के शर्मा ने विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया है।

ज्ञातव्य है कि पंडित हरिहर प्रसाद शर्मा विद्यालय खेल, एथलीट, संस्कृति,कला, अनुशासन, समाज सेवा के साथ अब कम्पीटीशन एग्जाम के लिए भी जाना जाने लगा है। विगत वर्ष नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में शारदा कुंभकार ने 99.329 प्रतिशत लाकर रिकॉर्ड बनाया।तो कु. पूनम ने पीएटी में, विशाल सिदार ने सीआईएसएफ में, कई छात्रों ने पीपीटी, पीईटी जैसी परीक्षाओं में चयनित होकर विद्यालय की गरिमा का प्रदर्शन किया।
वर्तमान वर्ष 2025-26 के प्रारंभ में संस्थान के 14 छात्र-छात्राओं ने भारत स्काउट गाइड में तीन स्तरों की कठिन परीक्षाओं को पार कर राज्यपाल का पुरस्कार अर्जित कर रिकॉर्ड कायम कर लिया है। छात्र आयुष राणा ने जिला स्तर पर ड्रोन टेक्नोलॉजी एवं ऋतुज पटेल व भवानी दास ने रील्स मेकिंग टेक्नोलॉजी पर जिला स्तरीय प्रथम पुरस्कार अर्जित कर लिया है।
अब रजत कुमार ने नवोदय चयन परीक्षा पास कर प्रतियोगी परीक्षा में विद्यालय की धमक को साबित कर दिखाया है। आने वाले दिनों में बोर्ड की परीक्षा में भी बेहतर प्रदर्शन होगा, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विद्यालय विशेष कार्ययोजना के माध्यम से प्रतिभाओं को तराशने की गति और तेज करेगी। देश और समाज को सशक्त, न्याय प्रिय, अनुशासित एवं जागरूक पीढ़ी देने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

EDITOR VS KHABAR
