पालीघाट के युवाओं ने फिर दिखाई सेवा भावना, घंटों से फंसे जाम को स्वयं खोला



रायगढ़। रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक अंतर्गत पालीघाट रायगढ़ मुख्य मार्ग पर बुधवार को हुए भीषण जाम के बीच पालीघाट युवा समितियों ने फिर से अपनी सहयोग और सेवा भावना का परिचय दिया।

जानकारी के अनुसार, सेल्फी पॉइंट के नीचे दो ट्रेलर ओवरलोड लेकर ओवरटेक करते समय ब्रेकडाउन हो जाने के कारण घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान न तो प्रशासनिक अमला मौजूद था और न ही पुलिस की टीम, लेकिन पालीघाट के युवाओं ने आगे बढ़कर स्वयं मोर्चा संभाला।

इन युवाओं ने बिना किसी वेतन या स्वार्थ के निस्वार्थ भाव से जाम को खुलवाने में अहम भूमिका निभाई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने युवाओं की तत्परता और सहयोग भावना की सराहना की है।

पालीघाट के ये युवा पहले भी कई बार आपात परिस्थितियों, दुर्घटनाओं और सामाजिक कार्यों में अपनी सेवाएं देते रहे हैं, जिससे ये हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं।

समाचार संकलन कर्ता नरेश राठिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest