रोडोपाली मंडल में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ का भव्य शुभारंभ

*रोडोपाली भारतीय जनता पार्टी द्वारा सांगठनिक सुदृढ़ीकरण हेतु आयोजित ‘ *पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’* का विधिवत शुभारंभ दिनांक 29 मार्च 2026, रविवार को रोडोपाली मंडल में हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ :
कार्यक्रम का प्रारंभ भाजपा के ध्वजारोहण के साथ हुआ। तत्पश्चात मुख्य अतिथियों द्वारा भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण किया गया। वंदे मातरम एवं राजगीत के सामूहिक गान के साथ प्रशिक्षण सत्र की औपचारिक शुरुआत की गई।

वक्ताओं का संबोधन:
प्रथम दिवस के प्रशिक्षण सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में राथू गुप्ता जी, गोकुल यादव जी एवं विनायक पटनायक जी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के ‘एकात्म मानववाद’ के सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की मूल भावना, अनुशासन और सेवा भाव के साथ कार्य करने का संदेश दिया। साथ ही, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और ऐतिहासिक उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इन योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाकर संगठन को सशक्त बनाएँ।

भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा की कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest