खुरुसलेगा ग्राम के पास देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहाँ अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जोबरो गांव के निवासी के रूप में बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन एवं तहसीलदार मौके पर पहुँचकर जांच में जुट गए हैं।

घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए चक्का जाम करने की चेतावनी भी दी है। प्रशासनिक अधिकारी लोगों को समझाइश देकर स्थिति को शांत कराने का प्रयास कर रहे हैं।


मृत युवक के अचानक निधन से परिजनों एवं गांव में शोक की लहर है। पुलिस अज्ञात वाहन और आरोपी चालक की तलाश में लग गई है।

EDITOR VS KHABAR
