तमनार, रायगढ़: तमनार मुख्यालय के पास कल शाम को राजस्व विभाग की टीम ने अवैध धान व चावल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बरामद माल किसी बड़े व्यापारी मुकेश अग्रवाल से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक टीम ने अचानक जांच कर बड़ी मात्रा में धान और चावल जब्त किया है। सूत्रों ने खुलासा किया कि यह सारा माल मुकेश अग्रवाल नामक व्यक्ति से संबंधित है, जो लंबे समय से धान के कारोबार में सक्रिय बताया जाता है। बताया जा रहा है कि अग्रवाल अपनी ऊँची पहुंच और सेटिंग के जरिए मामले को दबाने की कोशिश कर सकता है।
प्रमुख तथ्य:
राजस्व विभाग ने तमनार क्षेत्र में छापेमारी कर भारी मात्रा में धान व चावल बरामद किया।
सूत्रों का दावा है कि बरामद माल व्यापारी मुकेश अग्रवाल से जुड़ा है।
प्रशासनिक स्तर पर अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।
जांच टीम ने पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करनी शुरू कर दी है।
विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि यह कार्रवाई लंबे समय से चल रही गुप्त सूचना के आधार पर की गई। अधिकारियों ने बताया कि यह मामला गंभीर है और इसमें कई अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं।
आगे की जांच जारी
मामले की पुष्टि के लिए राजस्व विभाग की टीम दस्तावेज़ों और गोदामों की जांच में जुटी है। जांच पूरी होने के बाद जिला प्रशासन द्वारा आधिकारिक बयान जारी किए जाने की संभावना है।
यह खबर सूत्रों से मिली प्रारंभिक जानकारी पर आधारित है।
समाचार संकलन करता नरेश राठिया

EDITOR VS KHABAR
