छात्रों के सर्वांगीण व समग्र विकास हेतु दिनांक 21.10.25 से दिनांक 24.10.2025 तक अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन पंडित हरिहर प्रसाद शर्मा सहयोग उच्चतर माध्यमिक विद्या मंदिर तमनार द्वारा कराया गया।
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कृत संकल्पित विद्यालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के प्रथम दिवस की शुरुआत पुरी समुद्र स्नान से प्रारंभ हुआ।
इस अवसर पर स्नान करने के पश्चात् जगत के नाथ भगवान जगन्नाथ महाप्रभु जी का दर्शन एवं महाप्रसाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। मंदिर प्रांगण में मंदिर की कलाकृति एवं महत्व के साथ सत्यता को प्रमाणित करते वर्तमान परिवेश के साक्ष्य भी हर एक विद्यार्थी को गंभीरता पूर्वक बताए गए जिसमें गरुड़ स्तंभ,बाईसी पाहच,चार द्वार, मुक्ति मंडप, भोगशाला, दीवारों पर उत्कीर्ण कलाकृतियां,आनंद बाजार की अमृत तुल्य प्रसाद,निरमाल्य,नील चक्र,ध्वज के साथ स्वयं विश्वकर्मा जी के द्वारा निर्मित अद्भुत मंदिर की विशेषता आदि के बारे में बताया गया।
भगवान जगन्नाथ जी की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा एवं श्रद्धालुओं की आस्था के प्रतीक हर एक तथ्य को तर्क पूर्ण वैज्ञानिक रूप से बच्चों के मन मस्तिष्क पर संचारित किया गया।
संपूर्ण विश्व में शांति, सद्भाव, एकता, शुद्धता, स्वच्छता और समरसता का संदेश देने वाला एक मात्र धाम आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना की वैदिक युग में हुआ करता था।
चार धामों में एक धाम पुरी एवं बंगाल की खाड़ी, समुद्र की आवश्यकता और अनिवार्यता का वैज्ञानिक ढंग से प्रस्तुतीकरण कर बच्चों के स्मृति पटल पर प्रकृति के अनमोल उपहार का जीवंत चित्रण किया गया।
आज का दिवस महाप्रभु जगन्नाथ की कृपा दृष्टि और कलियुग में जगन्नाथ पुरी की प्रासंगिकता को समझा कर सहयोग विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को दिशा बोध कराने का प्रयास किया गया।
जय जगन्नाथ।

EDITOR VS KHABAR
