आज यह कथन साकार हुआ की “दृढ़ संकल्प व कठोर परिश्रम के सामने सफलता घुटने टेक देती है।” इस कथन को साकार कर दिखाया सहयोग विद्या मंदिर की छात्रा आरती बेहरा ने।
कम प्राप्तांकों एवं शारीरिक असमर्थता का हवाला देकर किसी विद्यालय के द्वारा इस यह कहकर उन्हें एक तरफा टी सी थमा दिया गया कि यह आगे पढ़ने के काबिल नहीं है,अब इसे घर में ही रहने दो। तब किंकर्तव्यविमूढ़ छात्रा ने फोन से अपने दर्द को बयां कर पढ़ने की इच्छा जताई। ऐसे में सहयोग विद्या मंदिर ने अपने उद्देश्य ‘Education for all’ के अनुरूप आरती को पढ़ाई की सुविधा प्रदाय कर उसे एक मजबूत आधार देने की कवायद शुरू की। परिणाम यह रहा कि आरती 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा मेरिट से उत्तीर्ण हुई।तब तत्कालीन कलेक्टर रायगढ़ अलरमेल मंगई डी जी ने सामाजिक मंच से बेटी आरती एवं विद्यालय को सम्मानित कर “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का जिले का सबसे बेस्ट उदाहरण बताया। बेटी आरती बचपन से हाथ एवं पैर से पोलियो ग्रस्त है वह बड़ी मुश्किल से चल पाती है। ऐसी असहज परिस्थिति में भी चैलेंजिंग छात्रा ने बिना कोचिंग के सीधे प्रथम प्रयास में ही प्रतियोगी परीक्षा PAT भी उत्तीर्ण कर सबको हतप्रभ कर दिया। इस प्रकार आरती, कृषि विश्वविद्यालय अंबिकापुर के लिए चयनित हुई। इस दौरान भी सहयोग विद्या मंदिर का मार्गदर्शन व सहयोग अनवरत् जारी रहा। जैसे ही पढ़ाई पूरी कर वह घर पहुंची, सिर से मां का आंचल सदा के लिए ओझल हो गया। कठिन दिनों में भी आरती सदैव सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ती रही।
अत्यधिक गर्व का विषय है कि आज आरती अपने पैरों में खड़ी हो गई क्यूंकि छ.ग. शासन ने आरती का चयन कृषि विस्तार अधिकारी के रूप में कर दिया है। ज्ञातव्य है कि उक्त छात्रा सत्र 2024 में कृषि विस्तार अधिकारी की प्रतियोगी परीक्षा में सम्मिलित हुई थी उसी के आधार पर वह चयनित हुई है। उनके पिता श्री प्रफुल्ल बेहरा जी भी बहुत खुश हैं। आखिरकार बेटी आरती ने असंभव को संभव जो कर दिखाया है। शाबाश बेटी, आपका यह प्रयास अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणादायी साबित होगी। सहयोग का यह सहयोग जरूरतमंद एवं प्रतिभाशाली बच्चों के लिए ऐसे ही अनवरत् जारी रहेगा। लगातार बच्चों की गौरवशाली उपलब्धियों से सहयोग विद्या मंदिर में हर्ष का वातावरण है। इसी परिपेक्ष में आज दीपावली उत्सव के दौरान विद्यालय में बिटिया आरती को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाकर दीपावली के दीए जलाए गए।आज संपूर्ण सहयोग परिवार बेटी आरती एवं उनके परिवार को उनके ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई एवं उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

EDITOR VS KHABAR
