तमनार मंडल महिला मोर्चा की प्रथम परिचयात्मक बैठक संपन्न, संगठन सशक्त करने पर हुआ मंथन


तमनार। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा तमनार मंडल की प्रथम परिचयात्मक बैठक उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।


बैठक में भाजपा जिला महामंत्री श्री जतिन साव, जिला पंचायत सदस्य श्री रमेश बेहरा, महिला मोर्चा प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष श्रीमती गीतांजलि पटनायक, विधानसभा प्रभारी श्रीमती वीणा विश्वास, मंडल प्रभारी श्रीमती पंकजलता यादव, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती ममता साहू, जिला कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती जानकी राठिया एवं श्रीमती कल्पना साहू, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता साहू, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती भगवती पटेल, महामंत्री श्रीमती बसंती गुप्ता एवं श्रीमती सहोद्रा साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री सीताराम पटनायक, मंडल महामंत्री श्री दिलेश्वर साहू, श्री राजेश गुप्ता सहित महिला मोर्चा एवं भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने महिला शक्ति को संगठन की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं से जनसेवा और संगठन विस्तार के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा महिला मोर्चा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest