तमनार के युवा नेता पितेश बेहरा बने भाजयुमो जांजगीर-चांपा जिला प्रभारी, क्षेत्र में हर्ष की लहर


तमनार/रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव सिंह जी की सहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा, छत्तीसगढ़ द्वारा जिला प्रभारियों की घोषणा की गई है। घोषित सूची में रायगढ़ जिले के तमनार विकासखंड के ग्राम बागबाड़ी निवासी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री पितेश बेहरा को जांजगीर-चांपा जिले का भाजयुमो प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर रायगढ़ जिले सहित तमनार मंडल के भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं में हर्ष का वातावरण है।
पितेश बेहरा जी ने संगठन में एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा प्रारंभ की। उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा तमनार मंडल के अध्यक्ष के रूप में संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए युवाओं को पार्टी से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया। इसके पश्चात भारतीय जनता पार्टी के डीएलपी (डिजिटल लर्निंग प्लेटफ़ॉर्म) प्रशिक्षण अभियान में बिलासपुर संभाग के प्रभारी के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। वर्तमान में वे भारतीय जनता युवा मोर्चा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति के सक्रिय सदस्य हैं।


उनकी संगठन क्षमता और कार्यशैली को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान भी कई विधानसभा क्षेत्रों की संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी थी, जहाँ उन्होंने पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ दायित्व निभाकर संगठन का विश्वास अर्जित किया।
तमनार के छोटे से ग्राम बागबाड़ी से निकलकर प्रदेश स्तर तक अपनी पहचान बनाने वाले पितेश बेहरा आज क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन चुके हैं। उनकी नई जिम्मेदारी संगठन द्वारा उनके समर्पण, नेतृत्व क्षमता और निरंतर सक्रियता का सम्मान है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा तमनार मंडल के महामंत्री श्री नरेश राठिया ने पितेश बेहरा को बधाई देते हुए कहा कि—
“पितेश भैया का संघर्ष, संगठन के प्रति समर्पण और कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीय व्यवहार हम सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने सदैव संगठन हित को सर्वोपरि रखा है और हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाया है। उनकी यह नियुक्ति तमनार सहित पूरे रायगढ़ जिले के लिए गौरव का विषय है। हमें पूर्ण विश्वास है कि वे जांजगीर-चांपा जिले में संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा प्रदान करेंगे।”
श्री राठिया ने आगे कहा कि “पितेश भैया जैसे कर्मठ और समर्पित नेतृत्व के कारण ही हजारों युवा भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।”
उन्होंने अंत में भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि वे पितेश बेहरा को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन की शक्ति प्रदान करें तथा वे संगठन और राष्ट्र सेवा के क्षेत्र में निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करें।
पितेश बेहरा की नियुक्ति पर रायगढ़ जिला भाजयुमो, तमनार मंडल एवं क्षेत्र के अनेक भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और युवाओं ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest