तमनार मंडल किसान मोर्चा की प्रथम परिचयात्मक बैठक संपन्न, संगठन सशक्तिकरण पर हुआ मंथन


तमनार। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, तमनार मंडल की प्रथम परिचयात्मक बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, किसानों के हितों के लिए कार्य करने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री श्री जतिन साव जी, जिला पंचायत सदस्य श्री रमेश बेहरा जी, किसान मोर्चा जिला मंत्री एवं तमनार मंडल प्रभारी श्री महेश भोय जी उपस्थित रहे। साथ ही किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री रोहित गुप्ता जी, महामंत्री श्री राम पटनायक जी, श्री उसत पटेल जी, श्री कमल लोचन बेहरा जी, श्रीमती कल्पना कुम्भकार जी, श्रीमती कल्पना साहू जी, श्रीमती अम्बिका साहू जी, श्री अनिल पटेल जी, भाजपा मंडल महामंत्री श्री राजेश गुप्ता जी, श्री डिलेश्वर साहू जी, किसान मोर्चा मंडल कोषाध्यक्ष श्री आशीष मिश्रा जी, श्री नरेश राठिया जी, श्री लेखराज साहू जी, श्री राजकुमार राठिया जी, श्री अभिषेक सिंह राजपूत जी, श्री नरेन्द्र यादव जी, श्री धर्मदेव साव जी सहित किसान मोर्चा के अनेक सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


बैठक का शुभारंभ किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री रोहित गुप्ता जी के स्वागत उद्बोधन से हुआ। इसके पश्चात किसान मोर्चा जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी श्री महेश भोय जी ने संगठन के कार्यों, पार्टी की रीति-नीति तथा किसानों के बीच सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया। जिला पंचायत सदस्य श्री रमेश बेहरा जी एवं भाजपा जिला महामंत्री श्री जतिन साव जी ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन की मजबूती, अनुशासन एवं जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में भाजपा मंडल महामंत्री श्री डिलेश्वर साहू जी ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest