रायगढ़ (धौराभांठा): भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के तत्वाधान में धान मंडी धौराभांठा के प्रांगण में एक गरिमामयी ‘किसान सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के उन्नत किसानों का अभिनंदन किया गया तथा किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती की जानकारी प्रदान की गई।
वरिष्ठ पदाधिकारियों का मार्गदर्शन:
कार्यक्रम में जिला किसान मोर्चा कार्यालय मंत्री एवं प्रमुख वक्ता श्री चरण कुमार भारती जी ने किसानों का सम्मान करते हुए अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि किसान केवल अन्नदाता ही नहीं, बल्कि देश की समृद्धि के आधार स्तंभ हैं। उन्होंने किसानों के परिश्रम, समर्पण और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान की सराहना करते हुए कहा कि किसानों का सम्मान ही देश का सम्मान है। उनके उद्बोधन ने उपस्थित सभी किसानों में गर्व और उत्साह का संचार किया।

कार्यक्रम में जिला मंत्री नूतन पटेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री विनायक पटनायक, जिला पंचायत सदस्य श्री रमेश बेहरा, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री अमल साय राठिया, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री रोहित गुप्ता, जनपद सदस्य श्री ओमप्रकाश बेहरा, भाजपा मण्डल महामंत्री श्री राजेश गुप्ता, मण्डल उपाध्यक्ष श्री संजय पटेल, महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्यजानकी राठिया , श्री रामचरण कुम्भकार, हरिहर राठिया, संजय टोप्पो,श्री राम पटनायक, श्री उसत राम पटेल, हेमचंद राठिया, बसंत राठिया, राजकुमार चौधरी,एवं श्री नरेश राठिया सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अतिथियों ने अपने संबोधन में फसल चक्र, उन्नत बीज एवं वैज्ञानिक खेती के महत्व पर प्रकाश डाला। जिला उपाध्यक्ष श्री विनायक पटनायक जी ने विशेष रूप से जैविक खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी, जिससे किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरणा मिली।
इसी दौरान मण्डल अध्यक्ष श्री स्वरुप पटनायक जी ने अपने उद्बोधन में किसानों को राष्ट्र की रीढ़ बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव किसानों के हित में कार्य करती रही है और आगे भी किसानों की समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है।
अन्नदाताओं का सम्मान:
कार्यक्रम में धान मंडी धौराभांठा के मंच से क्षेत्र के 47 कर्मठ किसानों का श्रीफल देकर सम्मान किया गया, जिसमें ग्राम पंचायत सरपंच श्री हेमसागर सिदार सहित अनेक किसान भाई शामिल रहे।
संचालन व आभार:
कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी संचालन श्री राम पटनायक द्वारा किया गया। अंत में भाजपा मण्डल महामंत्री श्री राजेश गुप्ता ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं किसान भाइयों का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी के सहयोग की सराहना की।

EDITOR VS KHABAR
