विश्व शांति महा हरि यज्ञ 2026 (9वां वर्ष)का आयोजन समिति  ग्राम मिलूपारा ,लालपुर, सक्ता मड़वा डूमर  एवं समस्त क्षेत्र वासी

विश्व शांति महा हरि यज्ञ 2026 (9वां वर्ष)


परमपिता परमेश्वर की असीम कृपा एवं हमारे पूर्वजों के आशीर्वाद से ग्राम मिलुपारा – सिदारपारा, लालपुर, सक्ता, मड़वाडुमर, बाजीखोल एवं समस्त क्षेत्र वासी थाना तमनार (जिला रायगढ़) में विश्व शांति एवं मानव कल्याण की कामना से भव्य महा हरि यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।
इस पावन अवसर पर भक्ति, संस्कृति और खेल प्रतियोगिताओं का भव्य कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें क्षेत्र के सभी श्रद्धालु, माताएं, बहनें, युवा साथियों एवं ग्रामवासियों को सपरिवार सादर आमंत्रित किया जाता है।
आइए, इस पुण्य अवसर पर शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करें और इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं।
आप सभी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest