पालिघाट, करमागढ़ में SBI कियोस्क पर शुरू हुई आईरिस स्कैनर सुविधा, बुजुर्गों व ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

पालिघाट, करमागढ़।
एसबीआई (SBI KIOSK) पालिघाट, करमागढ़ में बैंक मित्र ओम प्रकाश शर्मा की पहल से अब बुजुर्गों एवं अन्य जरूरतमंद लोगों को बैंकिंग सेवाएं और भी आसान हो गई हैं। एसबीआई की नई योजना के तहत “ग्राहक सेवा केंद्र” पालिघाट, करमागढ़ में आईरिस स्कैनर (IRIS Scanner) की सुविधा शुरू की गई है, जिससे आंखों की पुतलियों के माध्यम से खाताधारकों की पहचान की जा रही है।

यह सुविधा विशेष रूप से उन बुजुर्गों और श्रमिक वर्ग के लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है, जिनकी उंगलियों की पहचान फिंगरप्रिंट स्कैनर में नहीं हो पाती थी। पहले ऐसी स्थिति में खाताधारकों को पैसा निकालने और अन्य बैंकिंग सुविधाओं के लिए दूर स्थित बैंक शाखा जाना पड़ता था, जिससे उन्हें समय और पैसे दोनों की परेशानी होती थी।

अब आईरिस स्कैनर सुविधा मिलने के बाद वे अपने नजदीकी ओम प्रकाश शर्मा SBI ग्राहक सेवा केंद्र, पालिघाट, करमागढ़ से ही आसानी से नकद निकासी, खाते से जुड़ी अन्य सुविधाएं और अन्य बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा पा रहे हैं। इससे ग्रामीणों, बुजुर्गों और महिलाओं में खासा उत्साह और खुशी देखी जा रही है।



इस अवसर पर एसबीआई बैंक मित्र ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि इस नई सुविधा को उपलब्ध कराने में बैंक के अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने विशेष रूप सें
बी. एल. पुर्ति सर,
दिलीप सेठी सर,
प्रिया श्रीवास्तव जी
का आभार व्यक्त किया।

क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि आईरिस स्कैनर सुविधा से अब उन्हें सम्मानपूर्वक, सरल और सुगम बैंकिंग सेवाएं मिल रही हैं। ग्रामीणों ने एसबीआई और बैंक मित्र ओम प्रकाश शर्मा की इस पहल की खुलकर प्रशंसा की है।

ग्रामीण अंचल में डिजिटल बैंकिंग को मजबूत करने की दिशा में यह सुविधा एक अहम कदम मानी जा रही है, जिससे लोगों को अपने ही गांव में सुरक्षित और भरोसेमंद बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest