शाला के प्रारंभ में सभी शिक्षकों के द्वारा सभी बच्चों को क्रमशः पुष्प छिड़ककर ,आशीर्वाद देकर और तिलक ,रोली टीका लगा करके शाला में प्रवेश कराया गया। शाला के कक्षों को शिक्षकों के द्वारा रंगोली और गुब्बारे से भव्य, रंगीन ,आकर्षक सजाया गया था। बच्चों को बाल दिवस के संबंध में जनप्रतिनिधियों एमसी सदस्यों , के द्वारा उद्बोधन देकर समझाया गया। कार्यक्रम में अंबुजा फाउंडेशन से डॉक्टर राहुल मिश्रा जी और श्री जय वर्मा जी, अंबुजा की ओर से प्राथमिक शाला में शैक्षणिक सहयोग में लगाए गए समाज कल्याण शिक्षिका प्रमिला चौहान भी उपस्थित थीं। अंबुजा द्वारा भी बच्चों को ट्रॉफी और जलपान वितरण किया गया।

आज इस विशेष कार्यक्रम में सरपंच महोदय ग्राम पंचायत गारे के श्री रवि शंकर सिदार जी के द्वारा बच्चों, पालकों एवं एसएमसी सदस्यों को न्योता भोज का आयोजन कर सभी को स्वादिष्ट भोजन परोसा गया।

आज द्वितीय सत्र में शासकीय प्राथमिक शाला गारे में एफ एल एन मेला का आयोजन किया गया ।जिसमें शिक्षकों के और बच्चों के द्वारा कक्षा कक्ष को भव्य सजाया गया था और एफ एल एन मेला में तीनों विषयों से संबंधित हिंदी ,गणित और अंग्रेजी के विभिन्न स्टाल लगाए गए थे ।सभी विषयों के कुल 10 स्टाल लगाए गए थे। और उसकी पूरी तरह से बच्चे ही संचालित कर रहे थे। बच्चे सबसे पहले अतिथियों के समक्ष अतिथियों को एफएम मेला के बारे में कक्षा पांचवी की छात्रा पूर्णिमा राठिया के द्वारा बताया गया। और अतिथियों का स्वागत कराया गया ।और अप्रैल मेला के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
इसके पश्चात बच्चों के द्वारा ही पहली, दूसरी ,तीसरी के बच्चों को मेल में प्रवेश कराया गया और उनका सबसे पहले पंजीयन कराया जाता था ।और उसके बाद विभिन्न गतिविधि स्टालों पर उनको ले जाकर के अवधारणा से संबंधित विषय आधारित गतिविधि कराया जाता था ।जो की बहुत ही रोचक और आनंद में का माहौल था। और बड़े आनंद के साथ बच्चे गतिविधि को कर रहे थे और बच्चे ही इस मेला का आयोजन किए थे ।और बच्चों के द्वारा ही स्टाल पर उनको गतिविधि कराया गया था ।जो की बहुत ही सुंदर और प्रभावशाली और मजेदार था। कार्यक्रम के अंत में दोनों ही शालाओं के बच्चे, शिक्षकों , पालकों ,एसएमसी सदस्य और आगंतुक जनप्रतिनिधि, अंबुजा फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं के द्वारा एक सामूहिक फोटो लिया गया और इसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।


EDITOR VS KHABAR
