कोड़केल में 6 माह का कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का पहला बैच सफलता पूर्वक संपन्न प्रमाण पत्र मिलने पर खिला छात्र छात्रओं  का  चेहरा

जिंदल फाउंडेशन के अंतर्गत डी.सी.पी .पी.  (सी . एस .आर.)के सौजन्य से ग्राम कोडकेल में कंप्यूटर प्रशिक्षण का शुभारंभ 20 मार्च 2025 को किया गया था जिसका प्रथम बैच अब अपना कोर्स डीसीए पूरा कर लिया गया आदिवासी अंचल की ग्राम कोडकेल में यह संस्था बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा प्रदान करने के लिए एक वरदान की तरह है। संस्था के प्रथम बैच में 30 बच्चों का पंजीयन किया गया था

जिंदल फाउंडेशन द्वारा 3 वर्ष में 270 बच्चों को कंप्यूटर प्रशिक्षण का आधारभूत पाठ्यक्रम डीसीए कोर्स करवाने की योजना है जिस तरह वर्तमान समय कंप्यूटर का महत्व हमारे जीवन में अति अपरिहार्य हो चुका है उसको देखते हुए यह संस्था स्थानिय छात्र-छात्राओं के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए एक सुनहरा मौका प्रदान कर रहा है इस संस्था में प्रशिक्षण लेकर बच्चे अपने भविष्य सँवारे और इसका अधिक से अधिक लाभ लें यही इस संस्था का उद्देश्य ग्राम

कोडकेल के इस कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्था में ग्राम कोडकेल अलावा बेलजोर ,मिलूपारा,  लमदरहा , डोंगा महुआ के बच्चों का पंजीयन कराया गया है जिंदल फाउंडेशन की संस्था को  आने वाले समय में बच्चों के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण से अधिक से अधिक सुविधायुक्त कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है संस्था में अनुभवी प्रशिक्षक द्वारा बच्चों को प्रशिक्षित किया जा रहा है संस्था में बच्चों को दक्षता के लिए मूल्यांकन भी किया जा रहा है साथ ही कंप्यूटर कौशल सींचेंप्रमाण पत्र 30 बच्चो को दिया गया है ।ताकि बच्चे प्रशिक्षण का पूरा लाभ ले सकें ग्राम कोड़केल का यह केंद्र ओपी जिंदल कम्युनिटी कॉलेज से संबंध है इसका लाभ विद्यार्थियों को प्रशिक्षण प्राप्त करके हो रहा है।ताकि भविष्य में कुछ उपलब्धि मिल सके। एच, आर, हेड,जिंदल फाउंडेशन द्वारा आग्रह किया गया है कि अधिक से अधिक छेत्र के बच्चे इस प्रशिक्षण को प्राप्त करना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest