जिला महामंत्री जतिन साव ने दी दीपावली की शुभकामनाएं



रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री जतिन साव ने समस्त जिलेवासियों, प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली का यह पावन पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें सिखाता है कि कठिन परिस्थितियों में भी सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलते हुए उजाले की ओर अग्रसर रहना चाहिए।

जतिन साव ने कहा कि दीपों का यह त्यौहार समाज में प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और एकता का संदेश देता है। उन्होंने सभी से अपील की कि इस पर्व को हर्षोल्लास और सादगी से मनाएं तथा जरूरतमंदों की सहायता कर उनके चेहरों पर भी मुस्कान लाएं।

उन्होंने आगे कहा कि “जब हमारे घर दीपों की रोशनी से जगमगा रहे हों, तब हमें उन वीर सैनिकों को भी याद करना चाहिए जो सीमाओं पर दिन-रात हमारी रक्षा कर रहे हैं।” उन्होंने सभी से आग्रह किया कि एक दीपक हमारे देश के वीर सैनिकों और शहीदों के नाम अवश्य जलाएं, जिनकी कुर्बानियों की वजह से हम अपने परिवार और समाज के साथ सुरक्षित रहकर त्योहार मना पा रहे हैं।

अंत में जतिन साव ने आशा व्यक्त की कि यह दीपावली सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और नई ऊर्जा लेकर आए तथा हमारे समाज और देश को एक नई दिशा प्रदान करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest