महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सूरजगढ़ सिद्धेश्वर बाबाधाम में पुलवामा आतंकवाद की घटना में अमर शहीदों की आत्मा को श्रद्धांजलि प्रदान की गई। भारत की अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने एवं विश्व शांति, जगतकल्याण कल्याण, छात्रों के सुखद एवं सफल भविष्य की मंगल कामना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मातृ-पितृ पूजन दिवस पर अपने माता-पिता एवं गुरुजनों की सुखद स्वास्थ्य की मंगल कामना एवं सुरक्षा हेतु 108 महामृत्युंजय का जाप भी किया गया। इस अवसर पर नवाडीह पड़िगांव के श्री मनोज चौधरी के गृह पर वृद्ध जनों की सेवा एवं सुरक्षा विषय पर उपस्थित सभी बच्चों को प्रेरणादायक उद्बोधन प्रदान किया गया। सहयोग परिवार का यह पहल वसुधैव कुटुंबकम की भावना को चरितार्थ करता है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त सहयोगियों एवं अभिभावकों का सहयोग विद्या मंदिर सादर अभिवादन करता है।

EDITOR VS KHABAR
