विजयदशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शक्ति जागरण एवं गली भ्रमण कार्यक्रम आयोजित करगी कला मंडल में किया गया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा विजयदशमी के पावन अवसर पर करगी कला मंडल में शक्ति जागरण एवं गली भ्रमण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन संघ के शताब्दी वर्ष की पूर्णता के उपलक्ष्य में विश्व शांति और मानव कल्याण के उद्देश्य को समर्पित था।

कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम करगी कला चौक से हुई, जहाँ बड़ी संख्या में स्वयंसेवक पारंपरिक गणवेश में, अनुशासित पंक्तियों में भगवा ध्वज लेकर गली भ्रमण के लिए रवाना हुए। भ्रमण का समापन करगी कला चौक पर हुआ। इस दौरान स्वयंसेवकों ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के उद्घोष के साथ ग्रामवासियों में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता और एकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के प्रमुख रूप से मुख्य वक्ता के रूप में श्री मंजीत सिंह पवार जी (प्रांत घूमंतू जनजाति प्रमुख) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी गण भगवत, संतोष संतोष जायसवाल भावेश रजक पूर्व मंडल अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी भूतपूर्व मंडल अध्यक्ष सुखी राम कौशिक, महामंत्री दोनों मनहरन लाल डनसेना ,अंजना पंत,उपाध्यक्ष ब्रजेश साहू, रितेश पांडे ,घनश्याम दीक्षित विनोद यादव ,राजकुमार जायसवाल, सुनील विश्वास ,रूप सिंह नेत्री, ओम प्रकाश यादव ,विजय यादव ,विजय कौशिक ,तेजस राजपूत, देवी प्रसाद द्विवेदी ,दीपक द्विवेदी ,शीला गोस्वामी ,नरेंद्र गोस्वामी ,प्रदीप कौशिक राहुल तिवारी ,दुष्यंत धूलिया,सुरेश रजक ,गौकरान मरकम सैकड़ो भाजपा कार्यक्रम उपस्थित

“विजयदशमी केवल पर्व नहीं, बल्कि यह सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक है। हमें इस संदेश को आत्मसात करते हुए समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।”

उन्होंने सभी स्वयंसेवकों और ग्रामवासियों को साथ मिलकर सामाजिक जागरूकता और सेवा के कार्यों में जुटने का आह्वान किया।

ग्रामवासियों ने कार्यक्रम की भरपूर सराहना की और हर्ष प्रकट करते हुए संघ के प्रयासों की प्रशंसा की। पूरे आयोजन में अनुशासन, समर्पण और उत्साह की विशेष झलक देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest