तमनार विकासखंड के चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. पैकरा अपने मानवीय सेवा भाव और कर्तव्यनिष्ठा के कारण आज समाज के लिए प्रेरणा बन गए हैं। जहाँ अक्सर डॉक्टरों को केवल अस्पताल की चारदीवारी में देखा जाता है, वहीं डॉ. पैकरा अपने मरीजों तक खुद सड़क पर पहुँचकर सेवा देने से भी पीछे नहीं हटते।
हाल ही में उनका आत्मीय रूप सामने आया जब उन्होंने मरीजों को सड़क पर ही चिकित्सा सेवा प्रदान करने का साहसिक प्रयास किया। उनकी यह संवेदनशील पहल समाज में स्वास्थ्य सेवा की असली तस्वीर पेश करती है।
डॉ. पैकरा की खासियत यह है कि वे दिन हो या रात, हर पल मरीजों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं। रात के 2 बजे भी वे अपने अमूल्य समय और ज्ञान से मरीजों की सेवा करने में पीछे नहीं हटते। यह समर्पण उन्हें आम डॉक्टरों से अलग बनाता है और लोगों के बीच ‘हीरो डॉक्टर’ के रूप में पहचान दिलाता है।
तमनार क्षेत्र के लोग गर्व से कहते हैं कि ऐसे चिकित्सक समाज के लिए वरदान हैं। डॉ. डी.एस. पैकरा की निःस्वार्थ सेवा न केवल स्वास्थ्य व्यवस्था की असली ताकत को उजागर करती है बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनती है।

EDITOR VS KHABAR
